March 30, 2023
विशाखा यादव (आईएएस ऑफिसर)

विशाखा यादव (आईएएस) का जीवन परिचय | Vishakha Yadav (IAS) biography in hindi

विशाखा यादव (IAS) जीवन परिचय, उम्र, लम्बाई, कैरियर, शिक्षा, परिवार, UPSC rank, UPSC मार्कशीट, रोचक तथ्य, जीवनी और अधिक

विशाखा यादव एक भारतीय IAS अधिकारी हैं। विशाखा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2019 परीक्षा में छठी रैंक हासिल की थी। वह महिला उम्मीदवारों में दूसरी टॉपर थीं।

विकी/बायो (wiki/bio)

नाम:- विशाखा यादव
UPSC रैंक:- 6th
व्यवसाय:- IAS अधिकारी

व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)

जन्म दिनांक:- 1994
उम्र:- 28 साल (2022 तक)
जन्म स्थान:- द्वारका, नई दिल्ली
गृहनगर:- नई दिल्ली
नागरिकता/राष्ट्रीयता:- भारतीय
श्रेणी (Category):- ज्ञात नहीं

शारीरिक जानकारी (Physical Stats)

आंखों का रंग:- काला
बालों का रंग:- काला
लम्बाई:- 167 सेंटीमीटर
1.67 मीटर
5 फीट 5 इंच

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:- ज्ञात नहीं
कॉलेज:- दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग
योग्यता :- बैचलर ऑफ कंप्यूटर इंजीनियरिंग (B.SE) (2014 बैच)

परिवार (Family)

पिता का नाम:- राजकुमार यादव (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर)
माता का नाम:- सरिता यादव
भाई का नाम:- ज्ञात नहीं
बहन का नाम:- ज्ञात नहीं

कैरियर (Career)

उन्होंने दिल्ली में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी। उसके बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से 2014 में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग पूरी की थी। इसके बाद, विशाखा ने बैंगलोर में एक फर्म, सिस्को सिस्टम्स में एक सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम करना शुरू किया था, जहाँ उन्होंने लगभग 2 साल से ज्यादा काम किया था। बाद में, उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए 2017 में अपनी नौकरी छोड़ दी थी।

उन्होंने UPSC के तैयारी के लिए वह लगभग 3 सालों तक सोशल मीडिया से दूर रही थी, और उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया था। वह रोजाना औसतन 10 घंटे अपनी किताबों के साथ बिताती थीं। विशाखा के अनुसार, तनाव कम करने के लिए, वह बहुत सारी सुडोकू पज़ल्स को हल करती थी। इसके अलावा वह खुद को आराम देने के लिए टीवी सीरियल, डॉक्यूमेंट्रीज, इंटरव्यू, TED टॉक भी देखती थी।

अपने शुरुआती दो प्रयासों में, वह UPSC की परीक्षा पास करने में असफल रही थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार 2019 में अपने तीसरे प्रयास में UPSC की परीक्षा पास की और All india में छठी रैंक हासिल की थी।​​ और वह महिला उम्मीदवारों में दूसरे टॉपर थी।

विशाखा यादव मार्कशीट (Vishakha Yadav marksheet)

विषय (Subject) नंबर (marks)
निबंध (पेपर- I) 132/250
सामान्य अध्ययन – 1 (पेपर II) 102/250
सामान्य अध्ययन – 2 (पेपर III) 121/250
सामान्य अध्ययन – 3 (पेपर IV) 93/250
सामान्य अध्ययन – 4 (पेपर V) 162/250
वैकल्पिक – 1 (PSIR) (पेपर-VI) 139/250
वैकल्पिक – 2 (PSIR) (पेपर-VII) 107/250
लिखित कुल 856/1750
व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test) 190/275
कुल नंबर 1046/2025

विशाखा यादव से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting Fact About Vishakha Yadav)

  • विशाखा यादव एक भारतीय IAS ऑफिसर हैं जिन्होंने UPSC CSE 2019 में छठी रैंक हासिल की थी।
  • उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास की थी। वह अपने पहले दो प्रयासों में प्रीलिम्स भी पास नहीं कर पाई थी।
  • अपने दूसरे प्रयास में, वह सिर्फ 1.3 अंकों के कारण प्रीलिम्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।
  • वह अपने ख़ाली समय में बास्केटबॉल खेलना पसंद करती है।
  • ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद, उन्होंने 2015 से 2017 तक एक सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में बैंगलोर में सिस्को सिस्टम्स में काम किया था।
  • वह पूर्व भारतीय राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *