रिया डाबी (IAS) जीवन परिचय, उम्र, लम्बाई, कैरियर, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, UPSC मार्कशीट, रोचक तथ्य, जीवनी और अधिक
रिया डाबी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में आल इंडिया रैंक में 15व़ा स्थान हासिल किया था। वह UPSC 2015 की टॉपर और आईएएस अधिकारी टीना डाबी की छोटी बहन हैं।
विकी/बायो (wiki/bio)
नाम:- | रिया डाबी |
UPSC रैंक:- | 15वी |
व्यवसाय:- | IAS अधिकारी |
व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)
जन्म दिनांक:- | 12 जुलाई 1998 |
उम्र:- | 23 साल (2022 तक) |
जन्म स्थान:- | भोपाल, मध्य प्रदेश |
राशि:- | कर्क राशि |
गृहनगर:- | नई दिल्ली |
नागरिकता/राष्ट्रीयता:- | भारतीय |
धर्म:- | हिन्दू |
श्रेणी (Category):- | अनुसूचित जाति (SC – कांबले) |
शारीरिक जानकारी (Physical Stats)
आंखों का रंग:- | काला |
बालों का रंग:- | काला |
लम्बाई:- | 165 सेंटीमीटर |
1.65 मीटर | |
5 फीट 5 इंच |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:- | कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, नई दिल्ली |
कॉलेज:- | लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, नई दिल्ली |
योग्यता :- | बैचलर ऑफ़ आर्ट्स राजनीति विज्ञान |
परिवार (Family)
पिता का नाम:- | जसवंत डाबी (बीएसएनएल के जनरल मैनेजर) |
माता का नाम:- | हिमानी डाबी |
भाई का नाम:- | N/A |
बहन का नाम:- | टीना डाबी (बड़ी बहन) |
प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)
वैवाहिक स्थिति:- | अविवाहित |
अफेयर/प्रेमी:- | ज्ञात नहीं |
पति:- | N/A |
कैरियर (Career)
उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की तैयारी शुरू कर दी थी और IAS कोचिंग सेंटर वजीराम और रवि कोचिंग सेंटर, ओल्ड राजिंदर नगर, नई दिल्ली में सामान्य अध्ययन Prelims और Mains कार्यक्रम (2019-20) में शामिल हो गईं थी। उन्होंने कोचिंग के साथ सेल्फ स्टडी भी की है। कोचिंग क्लास के बाद वह घर पर रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करती थी।
उसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2020 में 15वीं रैंक प्राप्त की थी। उन्होंने UPSC परीक्षा में कुल 1,021 अंक प्राप्त किये थे। जिसमे 859 अंक लिखित परीक्षा और 162 अंक व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) में प्राप्त किए थे। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और अपनी बहन को देती हैं। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी तैयारी और मेहनत की थी।
रिया डाबी इंटरव्यू (Ria dabi Interview)
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने परीक्षा की तैयारियों के बारे में बात करते हुए बताया
जब में कॉलेज में थी, मैंने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन दोनों को संभालना कठिन था इसलिए मैंने वास्तव में 2019 के बाद शुरुआत की थी। मैं कहूँगी कि UPSC परीक्षा को क्रैक करने की कुंजी लगातार कड़ी मेहनत, अनुशासन और बहुत धैर्य है। तैयारी करते समय आपको कई त्याग करने पड़ते हैं, जैसे कि अपने सामाजिक जीवन को छोड़ना, लेकिन आपको लगातार और अनुशासित रहने के लिए ऐसा करना होगा।
एक इंटरव्यू में, उन्होंने बताया कि उन्होंने COVID-19 महामारी की स्थिति से कैसे निपटा। उन्होंने कहा,
जब 2020 में COVID-19 महामारी के कारण UPSC परीक्षा स्थगित कर दी गई, और ऑनलाइन कोचिंग कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई जारी रखी, तो मैंने उम्मीद नहीं खोई।
उन्होंने आगे बताया,
जाति व्यवस्था अत्यंत कठोर है और मुझे लगता है कि यह अस्तित्व में नहीं होनी चाहिए। मैं 18 साल का थी जब मेरी बड़ी बहन UPSC में पहली बार आई थी। यह बेहद प्रेरक था। लेकिन अगर आप मुझसे पूछें कि मेरी प्रेरणा कौन है, तो मैं कहूँगी कि यह मेरी मां है।”
रिया डाबी से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting Fact About Ria Dabi)
- उनका जन्म भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था और जब उनकी बड़ी बहन टीना सातवीं कक्षा में थीं, तब उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था।
- रिया डाबी 2020 में आयोजित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में All India Rank में 15वा स्थान हासिल किया था। वह IAS अधिकारी टीना डाबी की छोटी बहन हैं।
- ख़ाली समय में रिया को पेंटिंग करना, किताबें पढ़ना और अलग-अलग जगहों की यात्रा करना पसंद है।
- वह एक बड़ी खाने की शौकीन है और कई प्रकार व्यंजन खाना पसंद करती है।
- आईएएस अधिकारी और रिया की बड़ी बहन टीना डाबी ने इंस्टाग्राम पर रिया डाबी का परिणाम साझा किया। उसने लिखा,
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी छोटी बहन रिया डाबी @ria.dabi ने UPSC 2020 परीक्षा में 15वां स्थान प्राप्त किया है।
One thought on “रिया डाबी (IAS) का जीवन परिचय | Ria Dabi (IAS) Biography in Hindi”