March 25, 2023
प्रदीप गवांडे

प्रदीप गवांडे का जीवन परिचय | Pradeep Gawande biography in hindi

प्रदीप गवांडे (IAS) जीवन परिचय, उम्र, लम्बाई, कैरियर, शिक्षा, परिवार, गर्लफ्रेंड, UPSC, रोचक तथ्य, जीवनी और अधिक

प्रदीप गवांडे राजस्थान कैडर के 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं। 28 मार्च 2022 को में वह तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने टीना डाबी से सगाई कर ली थी, टीना डाबी 2015 बैच की IAS टोपर है। टीना डाबी प्रदीप गवांडे से तीन साल जूनियर हैं। प्रदीप गवांडे ने 2012 में सिविल सेवा परीक्षाओं को पास करने से पहले MBBS की डिग्री की थी।

विकी/बायो (wiki/bio)

नाम:- प्रदीप गवांडे
पूरा नाम:- डॉ प्रदीप गावंडे
कैडर:- राजस्थान कैडर
व्यवसाय:- IAS अधिकारी

व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)

जन्म दिनांक:- 9 दिसंबर 1980
उम्र:- 41 साल (2021 तक)
जन्म स्थान:- पुणे, महाराष्ट्र
राशि:- धनु राशि
गृहनगर:- पुणे, महाराष्ट्र
नागरिकता/राष्ट्रीयता:- भारतीय
धर्म:- हिन्दू

शारीरिक जानकारी (Physical Stats)

आंखों का रंग:- काला
बालों का रंग:- काला
लम्बाई:- 167 सेंटीमीटर
1.67 मीटर
5 फीट 6 इंच

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:- ज्ञात नहीं
कॉलेज:- सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC), औरंगाबाद
योग्यता :- MBBS

परिवार (Family)

पिता का नाम:- केशवराव गवांडे
माता का नाम:- सत्यभामा
भाई का नाम:- हेमंत गवांडे
अश्विनी गवांडे
बहन का नाम:- ज्ञात नहीं

प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)

वैवाहिक स्थिति:- सगाई
अफेयर/प्रेमी:- टीना डाबी (IAS)
मंगेतर:- टीना डाबी (IAS)
पत्नी:- N/A

कैरियर (Career)

प्रदीप गवांडे 2012 में UPSC परीक्षा पास करने से पहले MBBS डॉक्टर थे। उन्होंने 2012 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ALL INDIA RANK 478 हासिल की थी। वह राजस्थान कैडर में 2013 बैच के आईएएस अधिकारी थे। राजस्थान कैडर में उनके चयन के तुरंत बाद, उनको उनकी प्रशिक्षण अवधि के दौरान बूंदी में सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया था।

इसके बाद उन्होंने 2015 में रासायनिक उर्वरक मंत्रालय में सहायक सचिव और धौलपुर में SDM के रूप में काम किया था। उन्होंने नवंबर 2016 से मई 2018 तक जोधपुर जिला परिषद के सीईओ के रूप में कार्य किया था। उन्होंने अप्रैल 2018 से फरवरी 2020 तक बीकानेर नगर परिषद के सीईओ के रूप में काम किया था।

2 जुलाई 2020 को, उन्होंने चुरू में एक कलेक्टर के रूप में काम करना शुरू किया और 6 जनवरी 2021 तक काम किया था। उसके बाद उनको 4 जनवरी 2021 को RSLDC के एमडी के रूप में नियुक्त किया गया और अक्टूबर 2021 तक वहां काम किया था। वर्तमान में राजस्थान आर्कोलॉजी एंड म्यूजियम डिपार्टमेंट में निदेशक हैं।

प्रदीप गवांडे से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting Fact About Pradeep Gawande)

    • प्रदीप गवांडे राजस्थान कैडर के 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं।
    • टीना डाबी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपनी दूसरी शादी की अनाउंसमेंट की। टीना प्रदीप से तेरह साल छोटी थी और दोनों दूसरी बार शादी कर रहे है।
    • सगाई की तस्वीरों में प्रदीप गवांडे लाल रंग का कुर्ता और पैंट पहने नजर आ रहे थे, जबकि टीना लाल साड़ी में नजर आ रही थीं। टीना डाबी ने एक कैप्शन के साथ अपनी सगाई की एक तस्वीर साझा की था। उन्होंने लिखा,

Wearing the smile you’re giving.

प्रदीप गवांडे अपनी मंगेतर के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *