नंदिनी KR (IAS) जीवन परिचय, उम्र, लम्बाई, कैरियर, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, UPSC मार्कशीट, रोचक तथ्य, जीवनी और अधिक
नंदिनी KR ने 2016 UPSC आईएएस परीक्षा में पहली रैंक प्राप्त की थी। उन्होंने अपने चोथे प्रयास में यह उपलब्धी हासिल की थी। उनका सपना एक IAS अधिकारी बनने का सपना था। आइये नंदिनी KR के बारे में और विस्तार से जानते है?
विकी/बायो (wiki/bio)
नाम:- | नंदिनी KR |
UPSC रैंक:- | 1st (2016) |
व्यवसाय:- | IAS अधिकारी |
व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)
जन्म दिनांक:- | ज्ञात नहीं |
उम्र:- | ज्ञात नहीं |
जन्म स्थान:- | केम्बोडी, कोलार, कर्नाटक |
राशि:- | ज्ञात नहीं |
गृहनगर:- | केम्बोडी, कोलार, कर्नाटक |
नागरिकता/राष्ट्रीयता:- | भारतीय |
धर्म:- | हिन्दू धर्म |
श्रेणी (Category):- | OBC |
शौक:- | पढ़ना |
शारीरिक जानकारी (Physical Stats)
आंखों का रंग:- | काला |
बालों का रंग:- | काला |
लम्बाई:- | 163 सेंटीमीटर |
1.63 मीटर | |
5 फीट 4 इंच |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:- | चिन्मय सिंह स्कूल, कोलार, कर्नाटक (कक्षा 10वी तक) अल्वा PU कॉलेज, मुदबिद्री, कर्नाटक (कक्षा 12वी तक) |
कॉलेज:- | MS रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बैंगलोर |
योग्यता :- | B.tech (सिविल इंजीनियर) |
परिवार (Family)
पिता का नाम:- | रमेश KV (स्कूल टीचर) |
माता का नाम:- | विमला KV |
भाई का नाम:- | थोरुन पटेल (छोटा भाई) |
बहन का नाम:- | ज्ञात नहीं |
प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)
वैवाहिक स्थिति:- | विवाहित |
अफेयर/प्रेमी:- | ज्ञात नहीं |
पति:- | डॉक्टर रंजीत |
शादी की तारीख:- | ज्ञात नहीं |
विवाह स्थान:- | लग्जरी पूर्णिमा पैलेस, मैसूर रोड, बैंगलोर |
कैरियर (Career)
नंदिनी ने अपना पहला प्रयास 2013 में किया था, बिना किसी उचित मार्गदर्शन और तैयारी के। वह प्रीलिम्स परीक्षा पास नहीं कर पाई। लेकिन वह निराश नहीं हुई और उसके बाद उन्हें समझ आया की उचित मार्गदर्शन और रणनीति से IAS परीक्षा पास करने में मदद मिलेगी।
2014 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा के दूसरे प्रयास की तैयारी के दौरान उन्होंने कर्नाटक लोक कल्याण विभाग (PWD) में सहायक अभियंता (AE) के रूप में नौकरी करना शुरू किया था। उन्होंने अपनी जॉब को जारी रखा इससे उन्हें प्रशासन के सामने आने वाली समस्याओं को समझने में मदद मिली थी। इस बार उन्होंने NCERT की किताबे और समाचार पत्रों से UPSC की तैयारी शुरू की थी।
उन्हें कन्नड़ साहित्य पढ़ना शौक था इसलिए उन्होंने UPSC में इसे वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था। वह अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 871 हासिल करने में सफल रही थी। लेकिन उनके ये अंक एक IAS बनने के लिए पर्याप्त नहीं थे। उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के लिए चुना गया था।
उन्होंने दूसरे प्रयास में अपनी गलतियों से सीखते हुए तीसरी बार UPSC आईएएस की परीक्षा दी। इस बार उन्होंने उत्तर लेखन अभ्यास से अपनी तैयारी शुरू की थी। लेकिन दुर्भाग्य से नंदिनी बीमार हो गई और उन्हें डेंगू हो गया था, जिसके कारण वह मेन्स की परीक्षा नहीं दे सकी। उसके बाद उन्होंने एक और प्रयास के लिए खुद को तैयार किया।
नंदिनी ने एक दैनिक टाइम टेबल बनाया जिसमें 8 घंटे की नींद और एक घंटे का खेल शामिल था। उन्होंने अपनी कमजोरी पर ध्यान केंद्रित किया और उनके द्वारा बनाई गई समय सारिणी का पालन किया। अंत में UPSC CSE 2016 में, उनके सभी प्रयास रंग लाए और उन्होंने आल इंडिया में पहली रैंक हासिल की थी।
नंदिनी KR मार्कशीट (Nandini KR marksheet)
विषय (Subject) | नंबर (marks) |
निबंध (पेपर- I) | 142 |
सामान्य अध्ययन – 1 | 131 |
सामान्य अध्ययन – 2 | 103 |
सामान्य अध्ययन – 3 | 116 |
सामान्य अध्ययन – 4 | 104 |
वैकल्पिक – 1 (कन्नड़ साहित्य) (पेपर-VI) | 164 |
वैकल्पिक – 2 (कन्नड़ साहित्य) (पेपर-VII) | 167 |
लिखित कुल | 927 |
व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test) | 193 |
कुल नंबर | 1120 |
नंदिनी KR से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting Fact About Nandini KR)
-
- नंदिनी ने 2016 में अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था।
- उन्होंने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में “कन्नड़ साहित्य” को चुना था।
- वह बचपन से ही आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी, यह उनका सपना था।
- वह एक आईआरएस अधिकारी है, और उन्होंने “नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम्स, एक्साइज एंड नारकोटिक्स”, फरीदाबाद में प्रशिक्षण लिया है।
- उन्होंने कक्षा दसवी में 96.80% अंक और कक्षा 12वी में 94.83% (साइंस स्ट्रीम) अंक प्राप्त किये थे।