अक्सर हम जब भी गाने सुनते हैं तो कई गानों के लिरिक्स हमें बहुत ही पसंद आते हैं। इसलिए कई बार हम गाने के लिरिक्स को गूगल पर ढूंढते भी है। आप किसी भी गाने के लिरिक्स को गूगल पर तो ढूंढ लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि लिरिक्स किसे कहते हैं या लिरिक्स का मतलब क्या है? यदि नहीं तो आज का यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होने वाला है।
क्योंकि आज के इस लेख में हम जानेंगे कि लिरिक्स किसे कहते हैं? साथ ही हम लिरिक्स से संबंधित कुछ अन्य जानकारियां प्राप्त करने का भी प्रयास करेंगे। तो चलिए शुरू करें।
लिरिक्स किसे कहते हैं? | lyrics meaning in hindi
लिरिक्स को हिंदी में गाने के बोल कहा जाता है। यानी कि जब भी हम किसी भी तरह के गाने को सुनते हैं और उसमें जब हमें गाने के म्यूजिक के साथ-साथ लिखे गए शब्द पसंद आते हैं तो वह लिरिक्स कहलाता है।
सरल शब्दों में कहा जाए, तो गीतों के बोल ही लिरिक्स कहलाते हैं। यदि हम केवल लिरिक्स को सामान्य भाषा में पढे तो वह आपको सामान्य शब्द ही दिखाई देंगे। परंतु जब उन लिरिक्स को म्यूजिक के साथ लाए में गाया जाता है तो वे गाने के रूप में या गीत के रूप में उभर कर आते हैं और गीत बन जाते हैं।
लिरिकल क्या होता है? | lyrics kya hota hai
यदि आप Lyrical meaning in hindiजानना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि इसका अर्थ हिंदी में गेय या गेय काव्य से संबंधित होता है। आसान भाषा में कहें तो यह एक गीत या Poem की तरह होता है जिससे हम अपनी व्यक्तिगत भावनाओं को expressकरते हैं।
यानी कि यह पूर्ण रूप से एक गाना होता है जिसमें लिरिक्स और म्यूजिक दोनों ही शामिल होते हैं।
लिरिसिस्ट कौन होते हैं? | lyricists kon hota hai
जैसा कि अभी हमने लिरिक्स के बारे में जाना तो अब हम यह भी जान लेते हैं कि Lyricist किसे कहते हैं तो हम आपको बता दें कि लिरिसिस्ट वह होता है जो गीतों के बोल को लिखता है। यानी कि लिरिक्स लिखने वाला व्यक्ति Lyricist कहलाता है।
लिरिसिस्ट को हिंदी में गीतकार करते हैं। और यही वह व्यक्ति होता है जो पूरे गाने को सुंदर बनाता है। यानी कि अगर आप खुद से कोई गाना लिखते हैं तो आप लिरिसिस्ट कर लाएंगे।
लिरिक्स कैसे लिखते हैं? | lyrics kaise likhte hain
लिरिक्स लिखना ना ही बहुत ज्यादा कठिन है और ना ही बहुत ज्यादा आसान। क्योंकि इसे लिखने में हमें केवल अपने अंदर के भाव को समझना पड़ता है। तो चलिए देखते हैं कि गाने के बोल कैसे लिखते हैं?
- गाने के बोल को लिखने के लिए सबसे पहले उसके कमर स्ट्रक्चर को समझे। क्योंकि एक गीत या गाने में कई हिस्से होते हैं जैसे इसमें एक मुखड़ा होता है और अंतर होता है। लगभग हर अंतरे के बाद मुखड़े को दोहराया जाता है।
- यह डिसाइड करें कि आप कैसा गाना लिखना चाहते हैं। यानी कि आप किसी तरह का सैड सॉन्ग लिखना चाहते हैं या आप पॉप सॉन्ग लिखना चाहते हैं। क्योंकि दोनों के बोल में ही काफी अंतर होता है।
- आप ऐसे प्रेरणा की तलाश करें जिनके माध्यम से आप गाने को तुरंत सोच पाते हैं या लिख पाते हैं। और सबसे पहले प्रेरणा आपकी आपका खुद का स्टाइल होता है।
- ज्यादा से ज्यादा लिखने की प्रैक्टिस करें। और काव्य यानी पोयम्स के किताबों को ज्यादा पढ़े। इसके साथ ही आप लिटरेचर की किताबों को भी पड़े क्योंकि अक्सर लिटरेचर हमें लिखने की प्रेरणा देते हैं।
- लिखते समय सही शब्दों की तलाश करें। क्योंकि अगर आप अपने बोल को सीधी भाषा में लिख रहे हैं तो वह लिरिक्स इतने अच्छे नहीं लगेंगे फुलस्टॉप आपको अपने लिरिक्स को पोयम की तरह लिखना होगा।
- अपने लिरिक्स के अंदर राइम्ज़ का उपयोग करें। क्योंकि बिना राइम्ज़ के लिरिक्स बहुत ही भद्दे लगते हैं और सुनने में भी बहुत ही खराब लगते हैं।
- गाने को लिखते समय उसके म्यूजिक को भी अपने दिमाग में सोचते रहे। से आपकी लिखने की क्षमता काफी ज्यादा बढ़ेगी और आप ज्यादा बेहतर तरीके से शब्दों का चुनाव कर पाएंगे।
- गाने को लिखते समय अपना माइंड फ्रेश रखें और कोशिश करें कि आप के आस पास कोई ना हो। क्योंकि अक्सर शोर-शराबे में आप सही तरीके से लिरिक्स को नहीं लिख सकेंगे।
- अन्य गानों के लिरिक्स से मदद लें । यानी कि आप यह देखिए कि आजकल लोग किस तरह के लिरिक्स का उपयोग कर रहे हैं और कैसे शब्दों का उपयोग करके गाने लिख रहे हैं।
- हमने यहां पर आपको गाना लिखने का तरीका हिंदी में समझाया। तो अब आप इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर अपने लिरिक्स को लिख सकते हैं।
Also read:
निष्कर्ष
आशा है या आर्टिकल आपको बहुत पसंद आया हुआ इस आर्टिकल में हमने बताया लिरिक्स किसे कहते हैं | lyricist meaning in hindi के बारे मे संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगे तो आप अपने दोस्तों के साथ भी Share कर सकते हैं अगर आपको कोई भी Question हो तो आप हमें Comment कर सकते हैं हम आपका जवाब देने की कोशिश करेंगे।