केतिका शर्मा (अभिनेत्री) जीवन परिचय, जन्म तारीख, उम्र, लम्बाई, कैरियर, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, रोचक तथ्य, जीवनी और अधिक
केतिका शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री है। जो मुख्य रूप से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। वह तेलुगु फिल्म रोमांटिक, लक्ष्य, और रंगा रंगा वैभवंगा जैसी फिल्मो में दिखाई दी है।
केतिका शर्मा से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting Fact About Ketika Sharma)
केतिका शर्मा का जन्म और पालन-पोषण नई दिल्ली में हुआ था।
उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 2016 में यूट्यूब वीडियो ठग लव से की थी।
उन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत 2021 में तेलुगु फिल्म रोमांटिक से की थी, जिमसे उन्होंने मोनिका की भूमिका निभाई थी।
वह 2021 में तेलुगु फिल्म लक्ष्य में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने रितिका की भूमिका निभाई थी।
उसके बाद वह 2022 में एक और तेलुगु फिल्म रंगा रंगा वैभवंगा में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने राधा की भूमिका निभाई थी।
वह भगवान गणेश की भक्त हैं।
मार्च 2020 में उन्हें प्रतिष्ठित प्लेटफार्म टेडेक्स एलिस ब्रिज पर बोलने का अवसर मिला, जहाँ उन्होंने सेल्फ मोटिवेशन और सोशल मीडिया के पॉवर के बारे में अपना अनुभव शेयर किया था।
उन्हें सोशल मीडिया से इतनी प्रसिद्धि मिली है कि बॉलीवुड निर्देशक/निर्माता करण जौहर ने भी उन्हें उनके 21वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं थी।
वह एक फिटनेस फ्रीक है, वह रोजाना जिम और योग करना पसंद करती है।
वह पंजाबी म्यूजिक विडियो हाय वे में ऐमी विर्क के साथ दिखाई दी थी।