March 24, 2023
देवांश यादव

देवांश यादव (आईएएस) का जीवन परिचय | Devansh Yadav (IAS) biography in Hindi

देवांश यादव (IAS) जीवन परिचय, उम्र, लम्बाई, कैरियर, शिक्षा, परिवार, रोचक तथ्य, जीवनी, बायोग्राफी, जीवन परिचय और अधिक

देवांश यादव AGMUT (अरुणाचल, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों) कैडर के 2016 बैच के एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (IAS) हैं। 2021 में वह अरुणाचल प्रदेश की सरकार में वह चांगलांग जिले के उपायुक्त के रूप में कार्यरत हैं।

बायो/परिचय (Wiki/bio)

नाम:- देवांश यादव
बैच:- 2016
कैडर:- AGMUT (Arunachal, Goa, Mizoram & Union Territories)
व्यवसाय:-:- भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (IAS officer)

व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)

जन्म दिनांक:- 10 जुलाई 1990
उम्र:- 31 साल (2022 तक)
जन्म स्थान:- मथुरा, उत्तर प्रदेश
गृहनगर:- मथुरा, उत्तर प्रदेश
नागरिकता/राष्ट्रीयता:- भारतीय
राशिफल:- कर्क राशि
श्रेणी (Category):- ज्ञात नहीं

शारीरिक जानकारी (Physical Stats)

आंखों का रंग:- काला
बालों का रंग:- काला
लम्बाई:- 170 सेंटीमीटर
1.70 मीटर
5 फीट 7 इंच

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:- आर्मी स्कूल, मथुरा
सेंट डोमिनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मथुरा
कॉलेज:- आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली (2009-2014)
योग्यता :- MBBS

परिवार (Family)

पिता का नाम:- नाम ज्ञात नहीं
माता का नाम:- नाम ज्ञात नहीं
भाई का नाम:- ज्ञात नहीं
बहन का नाम:- ज्ञात नहीं

वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Marital status, children)

वैवाहिक स्थिति:- विवाहित
पत्नी:- ज्ञात नहीं
शादी की तारीख:- ज्ञात नहीं

कैरियर (Career)

देवांश यादव ने 2015 में AIIMS, नई दिल्ली में एक जूनियर रेजिडेंट के रूप में अपना कैरियर शुरू किया था। उन्होंने वहां एक साल तक काम किया और साथ ही UPSC परीक्षा की तैयारी करते हुए CSE परीक्षा में शामिल हुए थे। उसके बाद उन्होंने UPSC परीक्षा पास की और AGMUT (अरुणाचल, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों) कैडर के 2016 बैच के IAS ऑफिसर बन गए। इसके बाद, वह एक अधिकारी प्रशिक्षु के रूप में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में शामिल हुए थे।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में अपने प्रशिक्षण के दूसरे चरण के पूरा होने के बाद, उन्हें 2 जुलाई 2018 से 28 सितंबर 2018 तक 13 सप्ताह की अवधि के लिए भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग में सहायक सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। उसके बाद उन्हें पुदुचेरी में सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया था। 2020 में, देवांश को चांगलांग जिले,अरुणाचल प्रदेश में उपायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।

देवांश यादव से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting Fact About Devansh Yadav)

  • वह मथुरा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में पले-बढ़े थे।
  • देवांश को अपने ख़ाली समय में पढ़ना और यात्रा करना पसंद है।
  • वह तीन भाषाओं- हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत के अच्छे जानकार हैं।
  • एमबीबीएस पूरा करने के बाद, देवांश जूनियर रेजिडेंट के रूप में एम्स, नई दिल्ली में शामिल हो गए।
  • 2020 में, उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के तीन छात्रों की मदद की, जिन्होंने चांगलांग जिले में कक्षा 12 की परीक्षा में टॉप किया था, उनके ग्रेजुएशन स्तर की पढ़ाई के लिए पैसो की व्यवस्था की थी। छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से ताल्लुक रखते थे जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई नहीं करा सकते थे। उनकी मदद के लिए देवांश ने ट्विटर पर तीनों के लिए क्राउडफंडिंग कैंपेन शुरू किया। उसमे उन्होंने लिखा,

“It takes 2 mins to help these students realize their dream of studying in #DelhiUniversity. All 3 are district toppers & not from the financially sound background. Your contribution can help them pursue Undergrad in #DU. Just click on d link above…”

  • उनका यह कैंपेन काफी सफल रहा और उन्होंने उन छात्रों के लिए 3 लाख से ज्यादा रूपये इकठ्टे किये थे। देवांश को उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए कई लोगों द्वारा सराहा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *