अपराजिता सारंगी जीवन परिचय, उम्र, लम्बाई, कैरियर, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, UPSC मार्कशीट, रोचक तथ्य, जीवनी और अधिक
अपराजिता सारंगी एक पूर्व IAS अधिकारी और एक राजनीतिज्ञ हैं। वह विकास के प्रति अपने अभिनव और दृढ़ दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध हैं। काम पर उनके सख्त स्वभाव के कारण, उन्हें अक्सर ‘मैडम एंग्री’ कहाँ जाता है। उन्होंने भुवनेश्वर निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था।
विकी/बायो (wiki/bio)
नाम:- |
अपराजिता सारंगी |
बैच:- |
1994 |
कैडर:- |
उड़ीसा |
व्यवसाय:- |
पूर्व IAS अधिकारी और राजनेता |
व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)
जन्म दिनांक:- |
8 अक्टूबर 1969 |
उम्र:- |
52 साल (2022 तक) |
जन्म स्थान:- |
भागलपुर, बिहार |
राशि:- |
कन्या राशि |
गृहनगर:- |
भागलपुर, बिहार |
नागरिकता/राष्ट्रीयता:- |
भारतीय |
धर्म:- |
हिन्दू |
जाति (Category):- |
ब्राह्मण |
शौक:- |
फिल्में देखना, किताबें पढ़ना |
शारीरिक जानकारी (Physical Stats)
आंखों का रंग:- |
काला |
बालों का रंग:- |
काला |
लम्बाई:- |
163 सेंटीमीटर |
1.63 मीटर |
5 फीट 4 इंच |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:- |
कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, नई दिल्ली |
कॉलेज:- |
लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, नई दिल्ली |
योग्यता :- |
इंग्लिश में बैचलर डिग्री |
परिवार (Family)
पिता का नाम:- |
नाम ज्ञात नहीं (टीचर) |
माता का नाम:- |
नाम ज्ञात नहीं (टीचर) |
भाई का नाम:- |
ज्ञात नहीं |
बहन का नाम:- |
ज्ञात नहीं |
प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)
वैवाहिक स्थिति:- |
विवाहित |
अफेयर/प्रेमी:- |
ज्ञात नहीं |
पति:- |
संतोष सारंगी (आईएएस अधिकारी) |
बच्चे:- |
बेटा – शिखर सारंगी
बेटी – अर्चिता सारंगी |
कैरियर (Career)
सिविल सेवा (Civil Service)
अपराजिता सारंगी ने 1994 में अपने पहले प्रयास में सिविल सर्विस की UPSC परीक्षा पास की थी। उसके बाद वह ओडिशा कैडर में शामिल हुई थी। उसके बाद उन्हें हिंडोल, ढेंकनाल, ओडिशा की उप-कलेक्टर के रूप में नियुक्ति मिली थी। 1998 से 2006 तक उन्होंने खोरधा, नुआपाड़ा, कोरापुट और बरगढ़ के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट के रूप में काम किया था। उन्होंने ओडिशा के गंजम में जिला मजिस्ट्रेट के रूप में काम किया था। 2006 से 2009 तक उन्होंने भुवनेश्वर के नगर आयुक्त के रूप में काम किया था। 2009 में उन्हें ओडिशा सरकार में स्कूल शिक्षा, पंचायती राज और कपड़ा जैसे विभिन्न विभागों में सचिव नियुक्त किया गया था। 2013 में वह भारत सरकार में ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव के रूप में केंद्र सरकार में काम किया था। उसके बाद 2018 में उन्होंने स्वेच्छा से प्रशासनिक सेवाओं से इस्तीफा दे दिया था।
राजनीती (Political Career)
प्रशासनिक सेवाओं से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने राजनितिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी को जॉइन किया था। उसके बाद उन्होंने भुवनेश्वर निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और बीजद के अरूप पटनायक, मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त को हराया था।
अपराजिता सारंगी से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting Fact About Aparajita Sarangi)
- अपराजिता सारंगी 1994 बैच की IAS अधिकारी थीं। उन्होंने 15 सितंबर 2018 को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी(BJP) में शामिल हुई थी।
- वह पढ़ाई में काफी होशियार थी और उसने 1994 में अपने पहले प्रयास में UPSC की परीक्षा पास की थी।
- अगर वह IAS अधिकारी नहीं होती, तो वह एक इंटीरियर डिजाइनर होती।
- उनके पति ने हमेशा उनका मार्गदर्शन किया है, इसलिए, वह अपने पति को ‘एक शानदार अधिकारी’ बताती है।
- जब वह कॉलेज में थीं, तब उन्होंने लगातार तीन वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ नाटककार का पुरस्कार जीता और भारतीय विश्व मामलों की परिषद, नई दिल्ली द्वारा आयोजित एक अखिल भारतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ वक्ता’ के रूप में भी चुना गया था।
- वह उत्तराखंड के मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में IAS प्रशिक्षण के दौरान पहली बार अपने पति से मिलीं थी।