अनुष्का लुहार (अभिनेत्री) जीवन परिचय, जन्म तारीख, उम्र, लम्बाई, कैरियर, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, रोचक तथ्य, जीवनी और अधिक
अनुष्का लुहार एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। वह डॉ अरोड़ा, इट हैपन्ड इन कलकत्ता और छत्रसल जैसी वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है। उन्हें मिस इंडिया गुजरात 2018 के रूप में ताज पहनाया गया था। वह बॉलीवुड फिल्म स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक में दिखाई दी थी।
विकी/बायो (wiki/bio)
नाम:-
अनुष्का लुहार
व्यवसाय:-
अभिनेत्री, मॉडल
व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)
जन्म दिनांक:-
3 नवंबर 1998
उम्र:-
23 वर्ष (2022 तक)
जन्म स्थान:-
वडोदरा, गुजरात
राशि:-
वृश्चिक राशि
गृहनगर:-
वडोदरा, गुजरात
नागरिकता/राष्ट्रीयता:-
भारतीय
धर्म:-
हिन्दू धर्म
शौक:-
पेंटिंग, यात्रा, डांस, फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, ट्रेकिंग और कैम्पिंग
कैरियर (Career)
वेब सीरीज:-
छत्रसल (2021)
फ़िल्म:-
स्टेट ऑफ सीज टेंपल अटैक (2021)
शारीरिक जानकारी (Physical Stats)
आंखों का रंग:-
काला
बालों का रंग:-
भूरा
वजन (लगभग):-
50 किलोग्राम
लम्बाई (लगभग):-
170 सेंटीमीटर
1.70 मीटर
5 फीट 7 इंच
image source: Instagram
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:-
नवरचना इंटरनेशनल स्कूल, वडोदरा
कॉलेज:-
महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, गुजरात
योग्यता:-
सेल और आणविक जीव विज्ञान में ग्रेजुएशन
परिवार (Family)
पिता का नाम:-
अनिल लुहार
माता का नाम:-
रूपल लुहार
भाई का नाम:-
आर्यन लुहार
बहन का नाम:-
ज्ञात नहीं
प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)
अनुष्का लुहार से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting Fact About Anushka Luhar)
अनुष्का लुहार का जन्म और पालन-पोषण अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और अपने मॉडलिंग करियर के दौरान कई फैशन डिजाइनरों और फोटोग्राफरों के साथ काम किया था।
वह मुंबई की लीडिंग टेलेंट खोज और मैनेजमेंट फर्म टाइम्स टैलेंट एजेंसी का हिस्सा थीं। एजेंसी के साथ प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कई वर्कशॉप में भाग लिया और विभिन्न मॉडलिंग असाइनमेंट पर काम किया था।
वह बचपन से ही विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेती थी। वह राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी और राज्य स्तर की टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।
2015 में वह अपने स्कूल नवरचना इंटरनेशनल स्कूल में खेल टीम की कप्तान थीं।
उनको नई दिल्ली में तिआरा इंस्टीट्यूट में एक पेजेंट कोच रितिका रामत्री द्वारा ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए पेशेवर रूप से प्रशिक्षित किया था।
2017 में वह मिस दिवा गुजरात ब्यूटी कॉन्टेस्ट फाइनलिस्ट में से एक थीं।
2018 में उन्होंने ने FBB – भारत के फैशन हब कैंपस प्रिंसेस में भाग लिया था और वह इस प्रतियोगिता के टॉप 5 प्रतियोगियों में शामिल रही थी।
2018 में उन्होंने TGPC (द ग्रेट पेजेंट कम्युनिटी) द्वारा द टियारा क्वीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पांचवां उपविजेता स्थान हासिल किया था, और मैक्स मिस इमर्जिंग स्टार वडोदरा 2018 भी जीता था।
उन्होंने Fbb कलर्स फेमिना मिस इंडिया वेस्ट 2018 ब्यूटी पेजेंट में टैलेंट राउंड के लिए भरतनाट्यम परफॉर्म किया था।
फिनाले के दौरान उन्हें फेमिना मिस इंडिया गुजरात 2018 का ताज पहनाया गया था।
फेमिना मिस इंडिया वेस्ट 2018 ब्यूटी पेजेंट की तैयारी के दौरान, अनुष्का ने अन्य प्रतियोगियों के साथ, अपने गुरु पूजा हेगड़े से प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2018 में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया, और उन्होंने प्रतियोगिता में ‘बेस्ट वॉक इन ए स्विमसूट’ का ब्यूटी टाइटल जीता।
2018 में अनुष्का लुहार बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में डिजाइनर हेमा कौल के लिए रैंप वॉक किया था।
उनको अहमदाबाद टाइम्स द्वारा 2018 की टॉप 30 Most Desirable Women में चौथा स्थान दिया गया था।
वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम भारतीय क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने भरतनाट्यम डांसर, शिक्षिका और कोरियोग्राफर रेमा श्रीकांत से डांस का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
उन्होंने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत 2021 में MX प्लेयर की वेब सीरीज छत्रसल से की थी।
उसके बाद वह 2021 में ऑल्ट बालाजी पर वेब सीरीज़ इट हैपन्ड इन कलकत्ता में दिखाई दीं थी। और 2022 में वह सोनीलिव पर इम्तियाज अली की वेब सीरीज डॉ अरोड़ा में पायल की भूमिका में दिखाई दी थी।
2021 में वह हिंदी फिल्म स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक में दिखाई दीं थी, जिसमें उन्होंने सेजल की भूमिका निभाई थी।
वह मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, किरो ब्यूटी और डॉलर बिगबॉस जैसे कई लोकप्रिय ब्रांडों के विज्ञापनों में दिखाई दी हैं।
उनके पास दो पालतू डॉग हैं, जिनका नाम टायसन और गट्टू है।
एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्म लवयात्री के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुख्य भूमिका निभाने के लिए एक गुजराती लड़की की तलाश में थे।