March 25, 2023
अनु कुमारी (आईएएस)

अनु कुमारी (आईएएस) का जीवन परिचय | Anu kumari (IAS) biography in hindi

अनु कुमारी (IAS) जीवन परिचय, उम्र, लम्बाई, कैरियर, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, UPSC मार्कशीट, रोचक तथ्य, जीवनी और अधिक

अनु कुमारी एक भारतीय IAS अधिकारी है। उन्होंने UPSC परीक्षा 2017 में All india में दूसरी रैंक हासिल की थी। उनका एक आईएएस अधिकारी बनने का सपना था, और उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के 10 साल बाद UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

विकी/बायो (wiki/bio)

नाम:- अनु कुमारी
UPSC रैंक:- 2st
कैडर:- केरला
व्यवसाय:- IAS अधिकारी

व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)

जन्म दिनांक:- 18 नवंबर 1986
उम्र:- 35 साल (2021 तक)
जन्म स्थान:- सोनीपत, हरियाणा
राशि:- वृश्चिक राशि
गृहनगर:- सोनीपत, हरियाणा
नागरिकता/राष्ट्रीयता:- भारतीय
धर्म:- हिन्दू धर्म
जाति (caste):- जाट
शौक:- पढ़ना

शारीरिक जानकारी (Physical Stats)

आंखों का रंग:- गहरा भूरा
बालों का रंग:- काला
लम्बाई:- 160 सेंटीमीटर
1.60 मीटर
5 फीट 3 इंच

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:- शिव शिक्षा सदन, सोनीपत
कॉलेज:- हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
IMT, नागपुर
योग्यता :- B.Sc (ऑनर्स)
MBA (फाइनेंस एंड मार्केटिंग)

परिवार (Family)

पिता का नाम:- बलजीत सिंह
माता का नाम:- संत्रो देवी
भाई का नाम:- 2 भाई (नाम ज्ञात नहीं)
बहन का नाम:- 1 बहन (नाम ज्ञात नहीं)

प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)

वैवाहिक स्थिति:- विवाहित
पति:- वरुण दहिया (बिज़नेस मेन)
शादी की तारीख:- ज्ञात नहीं
बच्चे:- बेटा: रिहान दहिया

कैरियर (Career)

अनु ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद हिन्दू कालेज, दिल्ली से B.Sc की थी। उसके बाद उन्होंने IMT, नागपुर से फाइनेंस और मार्केटिंग में MBA की थी। उसके बाद उन्होंने अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ अपने कैरियर की शुरुआत की थी। जहाँ उन्होंने 9 साल तक काम किया था।

लेकिन उसके बाद उन्होंने 2016 में UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए इस नोकरी को छोड़ दिया था। upsc के तैयारी के लिए उन्होंने दिल्ली के NICE इंस्टिट्यूट से कोचिंग लेना शुरू किया था। वह अपने पहले प्रयास में प्रीलिम्स परीक्षा पास करने के लिए 1 नंबर से रह गई थी। उसके बाद उन्होंने फिर से दूसरा प्रयास किया और UPSC परीक्षा में 2nd रैंक हासिल की थी।

अनु कुमारी UPSC मार्कशीट (Anu kumari UPSC marksheet)

विषय (Subject) नंबर (marks)
निबंध (पेपर- I) 153
सामान्य अध्ययन – 1 102
सामान्य अध्ययन – 2 129
सामान्य अध्ययन – 3 134
सामान्य अध्ययन – 4 101
वैकल्पिक – 1 (साइकोलोजी) (पेपर-VI) 163
वैकल्पिक – 2 (साइकोलोजी) (पेपर-VII) 155
लिखित कुल 937
व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test) 187
कुल नंबर 1124

अनु कुमारी से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting Fact About Anu Kumari)

  • उन्होंने 2017 की UPSC परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की थी और महिला उम्मीदवारों में पहली रैंक थी।
  • UPSC परीक्षा पास करने से पहले, वह 9 साल तक एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही थी और 20 लाख का पैकेज था।
  • तरह-तरह की जिम्मेदारियां होने के बावजूद वह रोजाना 10-12 घंटे पढ़ाई करती थीं।
  • उन्होंने अपने दुसरे प्रयास में UPSC की सिविल सेवा परीक्षा पास की थी।
  • उन्होंने अपनी मौसी के घर से UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी और डेढ़ साल के लिए अपने 4 साल के बेटे को उसकी मां के घर भेजकर अपने निजी जीवन का बलिदान किया था।
  • वह समाज के बच्चों और महिलाओं के लिए काम करना चाहती है और बलात्कारियों जैसे अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती है।
  • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा टॉप करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्विटर के जरिए उन्हें बधाई दी थी।
  • उन्हें हरियाणा के सोनीपत जिले में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *