ऐश्वर्या श्योराण (IAS, Miss India) जीवन परिचय, उम्र, लम्बाई, कैरियर, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, UPSC मार्कशीट, रोचक तथ्य, जीवनी और अधिक
ऐश्वर्या श्योराण एक पूर्व मिस इंडिया 2016 फाइनलिस्ट हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 को पास किया था और 93वीं रैंक हासिल की थी।
विकी/बायो (wiki/bio)
नाम:- | ऐश्वर्या श्योराण |
UPSC रैंक:- | 93 (2019) |
व्यवसाय:- | मॉडल, IAS अधिकारी |
व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)
जन्म दिनांक:- | 1997 |
उम्र:- | 25 साल (2022 तक) |
जन्म स्थान:- | चुरू, राजस्थान |
राशि:- | ज्ञात नहीं |
गृहनगर:- | चुरू, राजस्थान |
नागरिकता/राष्ट्रीयता:- | भारतीय |
शौक:- | यात्रा करना, पढ़ना, बास्केटबॉल खेलना और डांस करना |
शारीरिक जानकारी (Physical Stats)
आंखों का रंग:- | काला |
बालों का रंग:- | काला |
लम्बाई:- | 185 सेंटीमीटर |
1.85 मीटर | |
6 फीट 1 इंच |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:- | संस्कृति स्कूल, चैतन्यपुरी, नई दिल्ली |
कॉलेज:- | श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली |
योग्यता :- | ग्रेजुएशन (अर्थशास्त्र ऑनर्स) |
परिवार (Family)
पिता का नाम:- | कर्नल अजय कुमार (NCC तेलंगाना बटालियन, करीमनगर के कमांडिंग ऑफिसर) |
माता का नाम:- | सुमन श्योराण |
भाई का नाम:- | अमन श्योराण |
बहन का नाम:- | N/A |
प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)
वैवाहिक स्थिति:- | अविवाहित |
अफेयर/प्रेमी:- | ज्ञात नहीं |
पति:- | N/A |
कैरियर (Career)
मॉडल के रूप में
उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। और उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लिया था। उन्होंने 2014 में ब्यूटी कांटेस्ट ‘दिल्ली टाइम्स फ्रेश फेस’ जीता था। उसके बाद उन्होंने 2015 में ‘मिस क्लीन एंड क्लियर’ ब्यूटी कांटेस्ट जीता था। उन्हें 2016 में ब्यूटी पेजेंट ‘कैंपस प्रिंसेस दिल्ली’ में ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ टाइटल दिया गया था। उसके बाद उसी साल उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया 2016’ में भाग लिया था। और उन्हें टॉप 21 फाइनलिस्ट में चुना गया था। इस दोरान उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया:
मेरी मां ने ऐश्वर्या राय के नाम पर मेरा नाम ऐश्वर्या रखा क्योंकि वह चाहती थीं कि मैं मिस इंडिया बनूं और आखिरकार मुझे मिस इंडिया के लिए शीर्ष 21 फाइनलिस्ट में चुना गया।
इसके अलावा वह बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक, लैक्मे फैशन वीक और अमेज़ॅन फैशन वीक सहित कई फैशन शो में रैंप वॉक कर चुकी हैं।
UPSC परीक्षा
ऐश्वर्या ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 (4 अगस्त 2020 को घोषित परिणाम) में All India में 93 रैंक हासिल की है। उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए अपने मॉडलिंग करियर से ब्रेक लिया था। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के UPSC को क्लियर किया था। उन्होंने एक साल पूरा तैयारी करने में लगा दिया था। इस दौरान वह सोशल मीडिया से दूर रही थी।
एक इंटरव्यू के दोरान उन्होंने बताया की उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी कैसे की:
“मैंने 10 महीने में UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। मैंने परीक्षा पास करने के लिए कोई कोचिंग क्लास नहीं ली थी। परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मुझे अपना फोन, सोशल मीडिया, सब कुछ बंद करना पड़ा और परिणाम यहाँ है। लेकिन ऐसा नहीं है कि मेरी अचानक से पढ़ाई में रुचि पैदा हो गई। मैं हमेशा अध्ययनशील थी। मैंने सोचा कि मुझे परिवार में विविधता के लिए सिविल सेवाओं के लिए प्रयास करना चाहिए और अंतिम विचार राष्ट्र की सेवा करना है। सेना में महिलाओं के बढ़ने के अवसर हैं, लेकिन यह अभी भी बहुत सीमित है। सिविल सेवाओं में, एक महिला क्या हासिल कर सकती है, इसकी कोई सीमा नहीं है।”
मनपसंद चीजें (Favourite Things)
अभिनेता | रणवीर सिंह |
अभिनेत्री | दीपिका पादुकोण |
रोल मॉडल | किरण बेदी, लक्ष्मी राणा, कार्ली क्लॉस, और PM नरेंद्र मोदी |
फ़िल्म | 3 इडियट्स (2009) |
कोट्स | सफल होने के लिए, आपकी सफलता की इच्छा आपके असफलता के डर से बड़ी होनी चाहिए। |
ऐश्वर्या श्योराण से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting Fact About Aishwarya Sheoran)
- उनका जन्म राजस्थान के एक छोटे से गाँव में हुआ था और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और स्नातक की पढ़ाई दिल्ली से की थी।
- वह अपने स्कूल में एक होशियार स्टूडेंट थी और अपने स्कूल की हेड गर्ल थी। उन्होंने 12वीं कक्षा (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) 97.5 प्रतिशत के साथ पास की थी।
- 2018 में, उनका IIM, इंदौर में चयन हो गया था, लेकिन उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए उस विकल्प को छोड़ दिया था।
- उन्होंने लोकप्रिय मेन्स की मैगज़ीन ‘GQ’ में एक मॉडल के रूप में काम किया है।
- वह बिना किसी कोचिंग के UPSC परीक्षा पास करने वाली सबसे कम उम्र की उम्मीदवारों में से एक हैं।